रामचरितमानस विवाद: ताड़ना का मतलब ‘देखना’ होता है, ‘मारना’ नहीं… ग्रंथ जलाकर किया हिंदुओं का अपमान

Share This News

News Uttaranchal :  उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज यूपी विधानसभा में अपने मैराथन भाषण में विपक्ष को आड़े हाथों लेने के साथ ही तमाम विवादों पर खुलकर जवाब दिया। 2 घंटे 8 मिनट के अपने भाषण में उन्होंने पूर्व की सरकारों पर माफियाओं को पोषित करने का आरोप लगाया। वहीं गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरितमानस के एक दोहे पर बीते महीने जिस तरह सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने विवाद खड़ा किया उसको लेकर भी काफी कुछ कहा।

 

 

 

 

पढ़ें सीएम योगी ने रामचरितमानस विवाद को लेकर क्या-क्या कहा….

मुख्यमंत्री योगी ने अपने भाषण में रामचरितमानस विवाद पर जवाब दिया और कहा कि इस ग्रंथ ने सदियों से हिंदू समाज को एकजुट रखा है। आज उसका अपमान हो रहा है। उसे फाड़ा और जलाया गया।

अगर यही बातें किसी अन्य धर्मग्रंथ के बारे में कही गई होतीं तो न जाने क्या हो जाता। उन्होंने कहा कि ताड़ना का क्या होता है… अवधी में कई बार कहा जाता है कि इतने देर से केहका ताड़ता हो… क्या ताड़ने का अर्थ मारने से है…।  शूद्र का मतलब श्रमिक से और ताड़ना का अर्थ देखना होता है।

मुख्यमंत्री योगी बोले, जिसकी मर्जी आए, हिंदुओं का अपमान कर दे। मैं मॉरिशियस में प्रवासी भारतीय के आयोजन में गया। मैंने उनसे पूछा कि क्या आपके पास कोई धरोहर है, उन्होंने रामचरितमानस को दिखाया। रामचरितमानस अवधी में रची गई। क्या उसके शब्दों का सही मतलब भी इन्हें (समाजवादी पार्टी) पता है।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को गर्व होना चाहिए कि रामचरितमानस यूपी की धरती पर रचा गया है लेकिन हिंदुओं का अपमान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि विरासत में सत्ता तो मिल सकती है लेकिन बुद्धि नहीं मिल सकती है।

admin

Recent Posts

वृक्ष मित्र समीति के सौजन्य से राजकीय बालिका इंटर कालेज लाल पानी में फलदार वृक्षों का वितरण

कोटद्वार। " मत्स्यपुराण के अनुसार एक वृक्ष लगाकर पालन-पोषण करने वाला दस पुत्रों को पालने…

3 months ago

मतदान से नौ घंटे पहले प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, प्रधान पद के लिए चुनाव रद्द

ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…

3 months ago

Uttarakhand: सोलर प्रोजेक्ट लगाने वाली 12 फर्मों को झटका, आवंटन रद्द निर्णय की पुनर्विचार याचिका खारिज

सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…

3 months ago

एथिक्स यूनिवर्सिटी, उरेगी में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…

3 months ago