News Uttaranchal : एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने एक मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। देह व्यापार चलाने वाले दंपती और एक ग्राहक को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जबकि, टीम ने बाहर से बुलाई गईं दो युवतियों को मुक्त कराया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के इंचार्ज मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि सेवला कलां क्षेत्र से कई दिनों पहले अनैतिक देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी। इस पर मुखबिरों को सक्रिय किया गया। टीम ने शुक्रवार रात को यहां एक मकान में छापा मारा। एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। दूसरे कमरे से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। यहां दो युवतियां मौजूद थीं।
पूछताछ में पता चला कि मकान में रहने वाले पति-पत्नी ने उन्हें पैसे का लालच देकर बुलाया था।शुरुआती पूछताछ के बाद टीम ने दिलीप कुमार निवासी लतीफपुर, भगनवानपुर हरिद्वार और उसकी पत्नी सविता को गिरफ्तार कर लिया। वहां आपत्तिजनक हालत में मिले अर्जुन सिंह निवासी चंद्रबनी चोइला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पति-पत्नी से पूछताछ में पता चला कि इन युवतियों से ये देह व्यापार कराते थे।
बिना मकान मालिक वाले कमरे लेते थे किराये पर
आरोपियों से पता चला कि यह धंधा वे कई साल से कर रहे थे। इसके लिए वे उन मकानों को चुनते थे, जहां मकान मालिक नहीं रहते हैं। ताकि, लोगों से कोई पूछताछ न हो सके। उन्होंने शहर के कई हिस्सों में अवैध देह व्यापार चलाया है। इस पते पर वे बीते छह माह से भी ज्यादा समय से रह रहे थे।
व्हॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से चल रहा था व्यापार
आरोपियों के पास बहुत से फोन नंबरों की लिस्ट भी मिली है। उन्होंने व्हॉट्सएप पर कई ग्रुप बनाए थे। इनके माध्यम से लोगों को तमाम तरह के ऑफर दिए जाते थे। आरोपियों से पूछताछ में कई तरह की जानकारियां मिली हैं। इनका पुलिस सत्यापन कर रही है।
बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने के कार्यक्रम तय हो गए हैं। 21 अप्रैल को डिम्मर…
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्यर सिंह धामी के खंडित जिले में प्रशासन ने सोमवार को भी बागान…
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 10वीं में अब पांच नहीं, बल्कि 10 विषय अनिवार्य होंगे।…
राजधानी देहरादून में आज प्रथम अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इसके लिए पंजीकृत प्रवासी…
रविवार को मसूरी और चकराता में बर्फबारी होते ही पर्यटकों ने पर्यटन स्थलों का रुख…
प्रदेश में नए साल से अब तक बारिश बर्फबारी न होने से सूखी ठंड लोगों…