Papaya Hair Pack: बालों को सिल्की और शाइनी बनाना चाहते हैं, तो पपीता से बनाएं ये हेयर मास्क

Share This News

News Uttaranchal :   Papaya Hair Pack: पपीता जितना खाने में स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए भी लाभदायक। यह स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मददगार है। लेकिन क्या आप जानते हैं, पपीता का इस्तेमाल से बालों को मजबूत बना सकते हैं। जी हां, यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-ए, विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं, पपीता से हेयर पैक कैसे बनाएं।

 

 

पपीता और जैतून तेल का हेयर पैक

इस हेयर पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए, पके पपीते के कुछ टुकड़े और ऑलिव ऑयल। इसके लिए सबसे पहले बाउल में इन टुकड़ों को मैश कर लें। अब इसमें एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें, अब इसे स्कैल्प पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।

 

 

पपीता और शहद का हयर मास्क

इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले पपीते को काट लें। अब इसमें एक-दो चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण में आधा कप कोकोनट मिल्क डालें। इन सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसे स्कैल्प पर लगाएं, लगभग 30 मिनट बाद पानी से धो लें।

 

 

दही के साथ

इसके लिए सबसे पहले पपीता को ब्लेंड कर लें, अब इसे साफ कपड़े की मदद से छान लें। इसमें दो-तीन चम्मच दही मिलाएं। अब इससे स्कैल्प पर मालिश करें। करीब 20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।

 

 

 

एलोवेरा के साथ

इस पैक को बनाने के लिए पपीते के छिलके को उतार लें। अब इससे पेस्ट तैयार कर लें। इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं, इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। इस मिश्रण से स्कैल्प पर मसाज करें। करीब आधे घंटे बाद पानी से धो लें।

 

 

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

वृक्ष मित्र समीति के सौजन्य से राजकीय बालिका इंटर कालेज लाल पानी में फलदार वृक्षों का वितरण

कोटद्वार। " मत्स्यपुराण के अनुसार एक वृक्ष लगाकर पालन-पोषण करने वाला दस पुत्रों को पालने…

3 months ago

मतदान से नौ घंटे पहले प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, प्रधान पद के लिए चुनाव रद्द

ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…

3 months ago

Uttarakhand: सोलर प्रोजेक्ट लगाने वाली 12 फर्मों को झटका, आवंटन रद्द निर्णय की पुनर्विचार याचिका खारिज

सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…

3 months ago

एथिक्स यूनिवर्सिटी, उरेगी में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…

3 months ago