राष्ट्रीय युवा संसद में टिहरी की बेटी दिव्या ने बटोरी सुर्खियां, जी-20 सम्मेलन पर देकर व्याख्यान

Share This News

News Uttaranchal : 

सुनारगांव निवासी दिव्या नेगी ने एक मार्च को दिल्ली संसद भवन में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में पहाड़ी वेशभूषा में तीन मिनट का शानदार व्याख्यान ‘जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे भारत की भूमिका पर’ दिया था। उन्होंने एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य पर बेहतर तरीके से प्रस्तुतिकरण दिया।

थौलधार ब्लॉक के सुनारगांव निवासी दिव्या नेगी ने राष्ट्रीय युवा संसद में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर टिहरी जिले का नाम रोशन किया है। दिव्या ने जी-20 सम्मेलन पर व्याख्यान दिया था। दिव्या का सात फरवरी को ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से युवा संसद के लिए चयन हुआ था।

टिहरी जिले के जुवा पट्टी के सुनारगांव निवासी दिव्या नेगी ने एक मार्च को दिल्ली संसद भवन में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में पहाड़ी वेशभूषा में तीन मिनट का शानदार व्याख्यान ‘जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे भारत की भूमिका पर’ दिया था। उन्होंने एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य पर बेहतर तरीके से प्रस्तुतिकरण दिया।

युवा संसद के लिए नेहरु युवा केंद्र ने तीन चरणों में ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई थी जिसमें पहले ब्लॉक, इसके बाद जिला और फिर प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता हुई थी। दिव्या ने ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया था जिसके बाद दिव्या का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ।

 

दिव्या ने राष्ट्रीय स्तर पर देवभूमि उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर टिहरी जिले का नाम रोशन किया है। दिव्या की कक्षा आठ तक की पढ़ाई ग्रीन हिल पब्लिक स्कूल कांडीखाल टिहरी में हुई। इसके बाद स्नातक तक की शिक्षा श्रीगुरु रामराय देहरादून से हुई। दिव्या के पिता जगत सिंह नेगी एसबीआई से सेवानिवृत्त है और माता सुशीला देवी गृहणी है। वह अपने मूल गांव सुनारगांव में रहते हैं।

 

 

admin

Recent Posts

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

3 months ago

वृक्ष मित्र समीति के सौजन्य से राजकीय बालिका इंटर कालेज लाल पानी में फलदार वृक्षों का वितरण

कोटद्वार। " मत्स्यपुराण के अनुसार एक वृक्ष लगाकर पालन-पोषण करने वाला दस पुत्रों को पालने…

8 months ago

मतदान से नौ घंटे पहले प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, प्रधान पद के लिए चुनाव रद्द

ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…

8 months ago

Uttarakhand: सोलर प्रोजेक्ट लगाने वाली 12 फर्मों को झटका, आवंटन रद्द निर्णय की पुनर्विचार याचिका खारिज

सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…

8 months ago