Chardham Yatra 2023: दर्शन के लिए इस बार एक-एक घंटे के स्लॉट पर दिए जाएंगे टोकन, चार घंटे के लिए होगा मान्य

Share This News

News Uttaranchal :  चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को दर्शन के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद दर्शन के लिए टोकन जारी करेगा। यह टोकन एक-एक घंटे के स्लॉट पर दिए जाएंगे, जो चार घंटे के लिए मान्य होगा। चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को दर्शन के लिए लाइन में लगना पड़ता है।

पहले तीर्थयात्री बसों और पैदल चलकर धाम में पहुंचते थे। समय की बचत के लिए तुरंत लाइन में लग जाते थे। इससे कई तीर्थयात्रियों को परेशानी होती थी। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को होती थी। दर्शन के लिए कई घंटे लाइन में लगने के बाद नंबर आता था।

 

 

दर्शन के लिए मंदिर परिसरों में टोकन व्यवस्था लागू करने की मांग कई साल से हो रही थी। अब इसे धरातल पर लाने के लिए पर्यटन विकास परिषद ने कवायद शुरू कर दी है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में मंदिरों के प्रवेश द्वार पर पर्यटन विकास परिषद की ओर से यह टोकन दिए जाएंगे।

 

चारधाम तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए मंदिरों के प्रवेश द्वार पर दर्शन के लिए टोकन जारी करने की व्यवस्था की जा रही है। यह व्यवस्था बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में लागू होगी। टोकन मिलने के बाद तीर्थयात्री चार घंटे के अंदर दर्शन कर सकेंगे। इससे लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। – योगेंद्र गंगवार, उपनिदेशक, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद

admin

Recent Posts

वृक्ष मित्र समीति के सौजन्य से राजकीय बालिका इंटर कालेज लाल पानी में फलदार वृक्षों का वितरण

कोटद्वार। " मत्स्यपुराण के अनुसार एक वृक्ष लगाकर पालन-पोषण करने वाला दस पुत्रों को पालने…

3 months ago

मतदान से नौ घंटे पहले प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, प्रधान पद के लिए चुनाव रद्द

ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…

3 months ago

Uttarakhand: सोलर प्रोजेक्ट लगाने वाली 12 फर्मों को झटका, आवंटन रद्द निर्णय की पुनर्विचार याचिका खारिज

सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…

3 months ago

एथिक्स यूनिवर्सिटी, उरेगी में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…

3 months ago