रुद्रपुर में मांगी चिकन की बिरयानी, परोस दी प्रतिबंधित मांस की बिरयानी,

Share This News

News Uttaranchal :  रुद्रपुर :   इंदिरा चौक स्थित ढाबे में बिरयानी खाने गए शिवनगर निवासी युवक को प्रतिबंधित मांस की बिरयानी परोस दी गई। इसका पता चलते ही उसने ढाबा स्वामी को खूब खरी खोटी सुनाई। बाद में मामले का वीडियो इंटरनेट में वायरल हुआ तो चर्चाओं में आ गया।

 

 

शहर के अलग अलग इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म में एक-दो मिनट की वीडियो वायरल हुई। जिसमें शिवनगर निवासी हरविंदर मंडल एक ढाबे से बिरयानी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्हें पता चला कि बिरयानी प्रतिबंधित मांस की है। जिसके बाद उनकी दुकानदार से बहस भी हुई।

 

 

 

हरविंदर मंडल ने बताया कि वह शुक्रवार रात इंदिरा चौक स्थित एक ढाबे पर बिरयानी खाने गया हुआ था। इस दौरान उसने 250 ग्राम बिरयानी ली। जब बिरयानी परोसी गई तो उसे वह संदिग्ध लगी। जिस पर उसने एक अन्य व्यक्ति से उस संबंध में पूछा तो उसने बताया कि यह प्रतिबंधित मांस की बिरयानी है।

इस घटना से शहर के हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित ने अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

admin

Recent Posts

मतदान से नौ घंटे पहले प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, प्रधान पद के लिए चुनाव रद्द

ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…

3 days ago

Uttarakhand: सोलर प्रोजेक्ट लगाने वाली 12 फर्मों को झटका, आवंटन रद्द निर्णय की पुनर्विचार याचिका खारिज

सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…

3 days ago

एथिक्स यूनिवर्सिटी, उरेगी में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…

2 weeks ago