News Uttaranchal : दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नोटिस जारी कर उन पीड़ितों के बारे में जानकारी देने को कहा, जो राहुल गांधी के पास यौन उत्पीड़न के बाद सुरक्षा की मांग को लेकर आए थे। दरअसल, यह मामला श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए बयान को लेकर है। राहुल गांधी ने कहा था कि यौन उत्पीड़न की पीड़िता ने उनसे सुरक्षा प्रदान कराने के लिए संपर्क किया था। दिल्ली पुलिस ने इसे लेकर ही नोटिस जारी करते हुए पीड़िता की जानकारी मांगी है।
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो दुष्कर्म पीड़िता से मिले। राहुल गांधी ने पीड़िता से पूछा था कि दुष्कर्म को लेकर क्या पुलिस को बुलाया जाए, जिसके जवाब में पीड़िता ने कहा था ऐसा करने से उनकी बदनामी होगी। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी से कई सवाल पूछ है। राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने सवालों की सूची भेजी है।
बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने के कार्यक्रम तय हो गए हैं। 21 अप्रैल को डिम्मर…
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्यर सिंह धामी के खंडित जिले में प्रशासन ने सोमवार को भी बागान…
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 10वीं में अब पांच नहीं, बल्कि 10 विषय अनिवार्य होंगे।…
राजधानी देहरादून में आज प्रथम अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इसके लिए पंजीकृत प्रवासी…
रविवार को मसूरी और चकराता में बर्फबारी होते ही पर्यटकों ने पर्यटन स्थलों का रुख…
प्रदेश में नए साल से अब तक बारिश बर्फबारी न होने से सूखी ठंड लोगों…