TMU में बोले सीएम योगी: चार साल में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देगी सरकार, यूपी बनेगा शिक्षा का नया केंद्र

Share This News

News Uttaranchal :   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार चार साल में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देगी। यूपी शिक्षा का नया केंद्र बनेगा। इसके लिए नए विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। मंडल में बनने वाला राजकीय विश्वविद्यालय मुरादाबाद में बनेगा। शासन ने निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वह शुक्रवार को टीएमयू में आयोजित दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने टीएमयू के मेधावियों को सम्मानित किया। 104 विद्यार्थियों का गोल्ड, 103 विद्यार्थियों को सिल्वर और 98 विद्यार्थियों को कांस्य मेडल के साथ डिग्री देकर सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि प्रदेश में तीन और विश्वविद्यालय बनाए जाएंगे। शासन ने मुरादाबाद विवि बनाने के लिए कार्रवाई शुरू की। यही नहीं प्रदेश को फार्मेसी हब में विकसित किया जाएगा। जल्द ही उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा। दीक्षांत समारोह में सीएम योगीने छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री के पंच प्रण के बारे में भी बताया।

 

उन्होंने शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जुड़ने का आह्वान किया। सीएम ने कोरोना संक्रमण काल की सरकार की उपलब्धियां गिनाई। दो करोड़ 20 लाख लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। कहा कि डॉक्टर याद रखें, सेवा से ही संतुष्टि मिलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचने के लिए सीएम का आभार जताया।

 

 

वहीं प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि डॉक्टरों की आत्मीयता भरी वाणी से मरीज का आधा दुख दूर हो जाता है। टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि टीएमयू का शोध और पेटेंट के मामले में देश में छठवां स्थान है। इस दौरान भाजपा विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी गोपाल अंजान, एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी, एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह आदि मौजूद रहे।
admin

Recent Posts

वृक्ष मित्र समीति के सौजन्य से राजकीय बालिका इंटर कालेज लाल पानी में फलदार वृक्षों का वितरण

कोटद्वार। " मत्स्यपुराण के अनुसार एक वृक्ष लगाकर पालन-पोषण करने वाला दस पुत्रों को पालने…

3 months ago

मतदान से नौ घंटे पहले प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, प्रधान पद के लिए चुनाव रद्द

ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…

3 months ago

Uttarakhand: सोलर प्रोजेक्ट लगाने वाली 12 फर्मों को झटका, आवंटन रद्द निर्णय की पुनर्विचार याचिका खारिज

सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…

3 months ago

एथिक्स यूनिवर्सिटी, उरेगी में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…

3 months ago