News Uttaranchal : ऋषिकेश में एक नव विवाहित जोड़ा घूमने आया। इस दौरान पत्नि- पत्नी और उसकी बहन वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि सब हैरानी में पड़ गए। पत्नी की अचानक चीखने की आवाज आई और वह वहां से लापता हो गई। इसके बाद जो हुआ उसने सबको चौंका दिया।
दरअसल, लापता हुई फिरोजाबाद निवासी नव विवाहिता अपने घर पहुंच गई। नव विवाहिता के जीजा ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जबकि पुलिस अब तक युवती के डूबने या जंगली जानवर के हमले का शिकार होने की आशंका के एंगल से मामले की जांच कर रही थी।
मुनि की रेती थाना पुलिस को शनिवार देर रात शिवपुरी में गंगा घाट से एक नव विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के उसियाना निवासी हिमांशु पचौरी और नंदिनी घूमने के लिए शिवपुरी आए थे।
दपंती गंगा किनारे कैंप में ठहरे थे। हिमांशु ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे वह और उसकी पत्नी नंदिनी घूमने के लिए गंगा घाट पर निकले थे। नंदिनी ने उसे दुकान से फ्रूटी लाने के लिए कहा। इस दौरान वह, नंदिनी और उनकी बहन वीडियो कॉल के माध्यम से एक दूसरे से बात कर रहे थे।
उत्तराखंड पंचायत चुनाव में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। कभी एक वोट, कभी पर्ची, तो…
कोटद्वार। " मत्स्यपुराण के अनुसार एक वृक्ष लगाकर पालन-पोषण करने वाला दस पुत्रों को पालने…
ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…
सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…
दो लाख का लोन पाओ जिसमें 75 फीसदी होगा माफ... इस ऑफर के साथ जोर-शोर…
पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…