News Uttaranchal : ऋषिकेश एम्स में प्रदेश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा का पायलट प्रोजेक्ट 18 अप्रैल को शुरू हो सकता है। हेली इमरजेंसी मेडिकल सर्विस टीम ने एम्स की व्यवस्थाओं के परखने के बाद हेली एंबुलेंस के संचालन के हरी झंडी दे दी है। वहीं हेली एबुंलेंस के लिए उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में लैंडिंग प्वाइंट को चिन्हित कर लिया गया है।
बता दें कि उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के करीब 100 किलोमीटर के क्षेत्रों में हेली एंबुलेंस सेवा का लाभ मिलना है। डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि विशेषज्ञ टीम ने निरीक्षण के बाद हेली एंबुलेंस सेवा के संचालन की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की है। बताया कि टीम ने सेवा से जुड़ने वाले उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के जिलों में लैंडिंग प्वाइंट्स को चिन्हित कर लिया है। बताया कि अप्रैल में सेवा का शुभारंभ प्रस्तावित है।
कोटद्वार। " मत्स्यपुराण के अनुसार एक वृक्ष लगाकर पालन-पोषण करने वाला दस पुत्रों को पालने…
ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…
सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…
दो लाख का लोन पाओ जिसमें 75 फीसदी होगा माफ... इस ऑफर के साथ जोर-शोर…
पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…
उत्तराखंड की धामी सरकार ने 51 हजार की सब्सिडी बंद कर दी है। अब उपभोक्ताओं…