News Uttaranchal : 15 April 2023: उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने ही हाथों अपने एक साल के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर डाली। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार ऊन थानाक्षेत्र के गागोर गांव निवासी पंकज पुत्र वीरेंद्र की साल पहले गायत्री पुत्री रामकिशन गांव मीननगर बघरा के साथ शादी हुई थी। पंकज व गायत्री का एक साल का पुत्र था। 14 अप्रैल की शाम को पंकज सब्जी लेकर बाजार से घर आया। पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा। खाना बनाने को लेकर ही दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
इसके बाद गायत्री ने अपने एक वर्ष के पुत्र अर्श की गुस्से में गला दबाकर हत्या कर डाली। पुत्र की हत्या का पता रात्रि में ही जब पंकज को लगा तो उसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी सचिन त्यागी मौके पर पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा व सीओ अमरदीप मौर्य ने भी मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। मासूम का शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…
सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…
दो लाख का लोन पाओ जिसमें 75 फीसदी होगा माफ... इस ऑफर के साथ जोर-शोर…
पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…
उत्तराखंड की धामी सरकार ने 51 हजार की सब्सिडी बंद कर दी है। अब उपभोक्ताओं…
बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने के कार्यक्रम तय हो गए हैं। 21 अप्रैल को डिम्मर…