चार धाम यात्रा : तीर्थयात्रियों में उत्साह…अब तक 19 लाख से अधिक लोगों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण

Share This News

News Uttaranchal :  चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। अब तक चारधाम के लिए करीब 19 लाख तीर्थयात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर दिया है। इस बार यात्रा वर्ष 2022 का रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है। बीते 22 अप्रैल को गंगोत्री, यमुनोत्री, 25 अप्रैल को केदारनाथ के कपाट खुल गए हैं। 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे। 20 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे। अब तक चारधाम के लिए करीब 19 लाख तीर्थयात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर दिया है। वर्ष 2022 की बात करें तो करीब 46 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा की है।

 

 

 

कोविड में थोड़ी राहत मिलने के बाद वर्ष 2022 में यात्रा ने रफ्तार पकड़ी। धामों में दर्शनों के लिए तीर्थ यात्रियों की संख्या की बाध्यता होने के बाद भी यमुनोत्री, गंगोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुुंड साहिब में 46 लाख 27 हजार 292 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। इस बार शासन प्रशासन की ओर से यह बाध्यता समाप्त कर दी गई है। जिसके चलते चारधाम जाने वाले तीर्थ यात्री अपने मोबाइल से ऑनलाइन पंजीकरण कर चारधाम के लिए रवाना हो रहे हैं।

यात्रा प्रशासन अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चारधाम के लिए अभी तक 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कर दिया है। यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढोतरी हो रही है। ऐसी ही भीड़ रही तो इस बार यात्रा वर्ष 2022 का रिकॉर्ड तोड़ेगी।

 

वर्ष 2022 में इतने श्रद्धालु पहुंचे चारधाम

धाम –             श्रद्धालुओं की संख्या
यमुनोत्री –            485688
गंगोत्री –              624516
केदारनाथ –         1563275
बदरीनाथ –          1763549
हेमकुंड साहिब – 190364
admin

Recent Posts

वृक्ष मित्र समीति के सौजन्य से राजकीय बालिका इंटर कालेज लाल पानी में फलदार वृक्षों का वितरण

कोटद्वार। " मत्स्यपुराण के अनुसार एक वृक्ष लगाकर पालन-पोषण करने वाला दस पुत्रों को पालने…

3 months ago

मतदान से नौ घंटे पहले प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, प्रधान पद के लिए चुनाव रद्द

ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…

3 months ago

Uttarakhand: सोलर प्रोजेक्ट लगाने वाली 12 फर्मों को झटका, आवंटन रद्द निर्णय की पुनर्विचार याचिका खारिज

सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…

3 months ago

एथिक्स यूनिवर्सिटी, उरेगी में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…

3 months ago