बिलरियागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने गुरुवार को सिंदूर पीकर जान देने की कोशिश की। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सिंदूर पीने से पहले युवती ने अपने प्रेमी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।
युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उक्त युवती हाथों से सिंदूर को घोल रही है और रोते हुए वीडियो बना रही है। युवती कह रही है कि वह अपने प्रेमी को लेकर काफी परेशान है। उसकी मौत का जिम्मेदार वही है। वह रहे या न रहे इसकी लिए सिर्फ उसका प्रेमी ही जिम्मेदार होगा। क्योंकि उसके पेट में उसका बच्चा है। जब लड़की ने उससे शादी की बात कही तो उसने बच्चा गिराने को कहा। इस दौरान उसकी शादी भी दूसरी जगह तय कर दी गई है।
उसके भाई द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इसके बाद वह वीडियो में घोले गए सिंदूर को पीते हुए दिखती है। वहीं जब उसकी हालत खराब हुई तो परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इसकी शिकायत ट्विटर पर आजमगढ़ पुलिस से की गई है। जिस पर बिलरियागंज पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया गया है।
उत्तराखंड पंचायत चुनाव में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। कभी एक वोट, कभी पर्ची, तो…
कोटद्वार। " मत्स्यपुराण के अनुसार एक वृक्ष लगाकर पालन-पोषण करने वाला दस पुत्रों को पालने…
ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…
सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…
दो लाख का लोन पाओ जिसमें 75 फीसदी होगा माफ... इस ऑफर के साथ जोर-शोर…
पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…