अल्मोड़ा में घर से स्कूल गई एक किशोरी का अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को पौड़ी जिले से गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
क्या है मामला ?
चार दिसंबर को सल्ट ब्लॉक की 13 वर्षीय एक छात्रा स्कूल के लिए घर से निकली। सातवीं में पढ़ने वाली छात्रा जब देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू की। मंगलवार को अल्मोड़ा पुलिस ने मामले में आरोपी को पौड़ी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किशोरी को उसके चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने बताया कि आरोपी ने स्कूल जाते समय उसका अपहरण किया और उसे पौड़ी ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 363, 376 में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है। -रामचंद्र राजगुरु,एसएसपी अल्मोड़ा।
उत्तराखंड पंचायत चुनाव में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। कभी एक वोट, कभी पर्ची, तो…
कोटद्वार। " मत्स्यपुराण के अनुसार एक वृक्ष लगाकर पालन-पोषण करने वाला दस पुत्रों को पालने…
ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…
सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…
दो लाख का लोन पाओ जिसमें 75 फीसदी होगा माफ... इस ऑफर के साथ जोर-शोर…
पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…