प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर आप भी अपने सुझाव 31 जनवरी तक दे सकते हैं। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने इस प्रस्ताव को सार्वजनिक करते हुए ये सुझाव मांगे हैं। आयोग इस पर सभी हित धारकों से बैठक करने के साथ ही जनसुनवाई भी करेगा। इसी आधार पर बिजली दरों का फैसला होगा, जो एक अप्रैल से लागू होगा।
यूपीसीएल ने बीपीएल से लेकर सभी उपभोक्ताओं की बिजली दरें बढ़ाने की मांग की है। यूपीसीएल ने फिलहाल जो प्रस्ताव दिया है, उसमें बिजली दरों में बढ़ोतरी के लिए 27 प्रतिशत को आधार बनाया है। इसके तहत बीपीएल उपभोक्ताओं से फिक्स चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।
घरेलू उपभोक्ताओं से 60 रुपये प्रति किलोवाट से बढ़ाकर 70 रुपये प्रति किलोवाट, अघरेलू श्रेणी में भी 25 किलोवाट तक 80 से बढ़ाकर 104 और 25 किलोवाट से ऊपर वालों को 90 से बढ़ाकर 117 रुपये प्रति किलोवाट का प्रस्ताव मिला है।
किस श्रेणी में कितनी बढ़ोतरी का प्रस्ताव
| श्रेणी | वर्तमान दर (रुपये प्रति यूनिट) | प्रस्ताव बढ़ोतरी दर (रुपये प्रति यूनिट |
| बीपीएल उपभोक्ता | 1.75 | 1.93 |
| घरेलू उपभोक्ता | 3.15 | 3.65 |
| 101-200 यूनिट तक | 4.60 | 5.43 |
| 201-400 यूनिट तक | 6.30 | 7.56 |
| 400 यूनिट से ऊपर | 6.95 | 9.17 |
| अघरेलू (25 किलोवाट तक) | 5.40 | 7.02 |
| 25 किलोवाट से ऊपर | 5.15 | 6.70 |
| गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी | 6.90 | 9.11 |
| प्राइवेट ट्यूबवेल | 2.30 | 2.65 |
| एलटी इंडस्ट्रीज (25 किलोवाट तक) | 5.45 | 6.81 |
| 25-75 किलोवाट तक | 5.15 | 6.44 |
| मिक्स लोड | 6.50 | 8.32 |
| रेलवे | 6.10 | 8.05 |
| ईवी चार्जिंग स्टेशन | 6.25 | 7.56 |
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…
उत्तराखंड पंचायत चुनाव में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। कभी एक वोट, कभी पर्ची, तो…
कोटद्वार। " मत्स्यपुराण के अनुसार एक वृक्ष लगाकर पालन-पोषण करने वाला दस पुत्रों को पालने…
ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…
सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…
दो लाख का लोन पाओ जिसमें 75 फीसदी होगा माफ... इस ऑफर के साथ जोर-शोर…