Mission 2024: अबकी बार 400 पार , उत्तराखंड में सीएम समेत भाजपा नेताओं ने चलाया दीवार लेखन अभियान

Share This News

लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए वातावरण बनाने के उद्देश्य से दीवार लेखन अभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर पार्टी का आम कार्यकर्ता तक जुट गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने देहरादून के राजपुर रोड विधानसभा में आंबेडकर नगर मंडल के बूथ संख्या 40 पर पहुंचकर दीवार पर नारे लिखे।

 

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड में थे। उन्होंने अभियान का आगाज वहां दीवार लेखन से किया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल रायपुर विधानसभा की बद्रीश कॉलोनी में वीर चंद सिंह गढ़वाली मंडल के तहत दीवार लेखन अभियान में शामिल हुए। उन्होंने वहां दीवारों पर नारे लिखे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या धर्मपुर मंडल के रेसकोर्स स्थित बूथ संख्या 144 पर पहुंची।

 

 

उन्होंने वहां दीवारों पर नारे लिखे। पूरे प्रदेश में सभी मंडलों और बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दीवार पर जो नारे लिखे, उनमें तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार सबसे प्रमुख थे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के मुताबिक, पांच जनवरी से 12 जनवरी तक चलने वाला यह अभियान प्रदेश के हर बूथ में चलेगा। प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम पांच स्थानों पर दीवार लेखन किया जाएगा।

 

 

शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट ने कई बूथों पर नारे लिखे। प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान को अभियान का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। चंडी प्रसाद भट्ट, गुरविंदर सिंह चंडोक और दिनेश आर्य अभियान के सह संयोजक हैं। उनके संयोजन में अभियान में मंत्री, सांसद, विधायक से लेकर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को दीवार लेखन में सक्रिय भागीदारी करनी है।

admin

Recent Posts

वृक्ष मित्र समीति के सौजन्य से राजकीय बालिका इंटर कालेज लाल पानी में फलदार वृक्षों का वितरण

कोटद्वार। " मत्स्यपुराण के अनुसार एक वृक्ष लगाकर पालन-पोषण करने वाला दस पुत्रों को पालने…

3 months ago

मतदान से नौ घंटे पहले प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, प्रधान पद के लिए चुनाव रद्द

ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…

3 months ago

Uttarakhand: सोलर प्रोजेक्ट लगाने वाली 12 फर्मों को झटका, आवंटन रद्द निर्णय की पुनर्विचार याचिका खारिज

सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…

3 months ago

एथिक्स यूनिवर्सिटी, उरेगी में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…

3 months ago