Kotdwar : पीएमओ में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल के छोटे भाई थे शैलेंद्र

Share This News

चीला हादसे में नैनीडांडा ब्लाॅक ने खोए दो लाल, शोक की लहर

 

धुमाकोट/कोटद्वार। चीला हादसे में नैनीडांडा के टांडियू निवासी रेंजर शैलेंद्र घिल्डियाल व अपोला गांव निवासी डिप्टी रेंजर प्रमोद ध्यानी के निधन से दोनों गांवों में शोक की लहर है। शैलेंद्र घिल्डियाल पीएमओ में उप सचिव आईएएस अधिकारी मंगेश घिल्डियाल के छोटे भाई थे।

वहीं गांवों में आयोजित शोक सभाओं में हादसे में मृत चारों लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने दोनों के निधन को बड़ी क्षति बताया।

लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने बताया कि ग्राम टांडियूं निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बृजमोहन घिल्डियाल के पुत्र व पीएमओ में उप सचिव आईएएस अधिकारी मंगेश घिल्डियाल के छोटे भाई शैलेश घिल्डियाल व अपोला गांव निवासी डिप्टी रेंजर प्रमोद ध्यानी की दुर्घटना में मौत की खबर से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है।

admin

Recent Posts

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

3 months ago

वृक्ष मित्र समीति के सौजन्य से राजकीय बालिका इंटर कालेज लाल पानी में फलदार वृक्षों का वितरण

कोटद्वार। " मत्स्यपुराण के अनुसार एक वृक्ष लगाकर पालन-पोषण करने वाला दस पुत्रों को पालने…

8 months ago

मतदान से नौ घंटे पहले प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, प्रधान पद के लिए चुनाव रद्द

ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…

8 months ago

Uttarakhand: सोलर प्रोजेक्ट लगाने वाली 12 फर्मों को झटका, आवंटन रद्द निर्णय की पुनर्विचार याचिका खारिज

सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…

8 months ago