लोकसभा चुनाव: मोदी भाईजान अभियान कल से, 25 को होगी मेगा रैली, अलीगढ़ से चुनावी बिगुल फूंकेंगे पीएम मोदी

Share This News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले पहली चुनावी रैली 25 जनवरी को अलीगढ़ में करेंगे। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दो दिन बाद ही भाजपा प्रदेश में लोकसभा चुनाव के मैदान में विधिवत उतर जाएगी।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी की तीन रैलियां कराने की योजना बनाई है। पश्चिम और ब्रज क्षेत्र की रैली अलीगढ़, अवध और कानपुर क्षेत्र की रैली लखनऊ और काशी और गोरखपुर क्षेत्र की रैली आजमगढ़ में प्रस्तावित की है। मोदी लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान का आगाज पश्चिम और ब्रज से कर रहे हैं। अलीगढ़ में होने वाली रैली में ब्रज और पश्चिम के सभी लोकसभा क्षेत्रों के सांसद, केंद्रीय मंत्री के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे।

शुक्रिया मोदी भाईजान अभियान का आगाज सोमवार से
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से सोमवार से शुक्रिया मोदी भाईजान अभियान शुरू किया जाएगा। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने बताया कि दोपहर 2 बजे क्राइस्ट चर्च लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन अभियान की शुरुआत करेंगे। अभियान के तहत मुस्लिम समुदाय के लोग केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से उन्हें मिले लाभ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करेंगे। उन्होंने बताया कि मुस्लिम महिलाएं भी तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करेंगी।

admin

Recent Posts

वृक्ष मित्र समीति के सौजन्य से राजकीय बालिका इंटर कालेज लाल पानी में फलदार वृक्षों का वितरण

कोटद्वार। " मत्स्यपुराण के अनुसार एक वृक्ष लगाकर पालन-पोषण करने वाला दस पुत्रों को पालने…

3 months ago

मतदान से नौ घंटे पहले प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, प्रधान पद के लिए चुनाव रद्द

ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…

3 months ago

Uttarakhand: सोलर प्रोजेक्ट लगाने वाली 12 फर्मों को झटका, आवंटन रद्द निर्णय की पुनर्विचार याचिका खारिज

सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…

3 months ago

एथिक्स यूनिवर्सिटी, उरेगी में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…

3 months ago