उत्तराखंड के कुछ जिलों में शुक्रवार को भी कोहरा परेशान करेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में घने कोहरा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पौड़ी और नैनीताल में भी सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय जिलों में पाले की ठंड परेशान करेगी।
बृहस्पतिवार की सुबह मनिहारगोठ पुलिस चौकी को रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया कि मृतक का बायां हाथ कटा हुआ था और वह पिछले चार-पांच दिन से क्षेत्र में घूम रहा था।
उसे खटीमा क्षेत्र में भी कुछ समय तक घूमता देखा गया था। बता दें कि क्षेत्र में इस सीजन में ठंड के प्रकोप से दूसरी मौत है। करीब पखवाड़े भर पहले भी सालवनी के जंगल में करीब 45 वर्षीय अज्ञात की ठंड से मौत का मामला सामने आया था।
ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…
सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…
दो लाख का लोन पाओ जिसमें 75 फीसदी होगा माफ... इस ऑफर के साथ जोर-शोर…
पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…
उत्तराखंड की धामी सरकार ने 51 हजार की सब्सिडी बंद कर दी है। अब उपभोक्ताओं…
बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने के कार्यक्रम तय हो गए हैं। 21 अप्रैल को डिम्मर…