Ram Mandir: ‘नरेंद्र मोदी’ यूट्यूब चैनल ने बनाया नया बेंचमार्क, बना सबसे ज्यादा लाइव देखे जाने का रिकॉर्ड, चंद्रयान-3 की भी टूटा रिकॉर्ड

Share This News

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चैनल ने भी एक रिकॉर्ड तोड़ा है। नरेंद्र मोदी चैनल लाइव स्ट्रीम के दौरान दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला यूट्यूब चैनल बन गया है। नरेंद्र मोदी चैनल पर राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लाइव टेलीकास्ट किया गया था जिसे 9 मिलियन यानी 90 लाख से अधिक लोगों ने लाइव देखा है। यह YouTube के किसी चैनल पर लाइव स्ट्रीम देखे जाने का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

 

 

चंद्रयान-3 की भी टूटा रिकॉर्ड

नरेंद्र मोदी चैनल पर राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को ‘PM Modi LIVE | Ayodhya Ram Mandir LIVE | Shri Ram Lalla Pran Pratishtha’ and ‘Shri Ram Lalla Pran Pratishtha LIVE के टाइटल के साथ लाइव किया गया था।

नरेंद्र मोदी चैनल पर हुए इस लाइव को अभी तक कुल 1 करोड़ व्यूज मिले हैं। इससे पहले लाइव स्ट्रीम को सबसे ज्यादा देखे जाने का रिकॉर्ड Chandrayaan-3 launch का था जिसे करीब 80 लाख से अधिक लोगों ने लाइव देखा था। तीसरे नंबर पर  FIFA World Cup 2023 का मैच और चौथे पर Apple launch इवेंट है।

 

 

 

नरेंद्र मोदी चैनल के सब्सक्राइबर्स 2 करोड़ के पार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर्स की संख्या 2.1 करोड़ है। उनके चैनल पर कुल 23,750 वीडियोज अपलोडेड हैं जिनका कुल व्यूज 472 करोड़ है। नरेंद्र मोदी यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स पाने वाले दुनिया के पहले नेता हैं।

विश्व में शीर्ष 10 सर्वाधिक देखी गई लाइव स्ट्रीम

चैनल और लाइव इवेंट का नाम लाइव स्ट्रीम व्यूज लाइव स्ट्रीम की तारीख
नरेंद्र मोदी- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 90 लाख 22.01.2024
इसरो- चंद्रयान 3 मिशन सॉफ्ट लैंडिंग 80 लाख 23.08.2023
CazéTV – विश्व कप 2022 QF ब्राज़ील बनाम क्रोएशिया 60 लाख 09.12.2022
CazéTV – ब्राज़ील बनाम दक्षिण कोरिया 2022 विश्व कप 52 लाख 06.12.2022
CazéTV – वास्को बनाम फ्लेमेंगो 47 लाख 19.03.2023
स्पेसएक्स- क्रू डेमो-2 40 लाख 28.05.2022
हाइब लेबल्स: बीटीएस से मक्खन 37 लाख 21.05.2022
एपल- एपल इवेंट 36 लाख 7-09.2022
लॉ एंड क्राइम नेटवर्क- डेप बनाम हर्ड ट्रायल 35 लाख 01.06.2022
फ्लुमिनीज फुटबॉल क्लब: रियो कप फाइनल 35 लाख 09.07.2020
admin

Recent Posts

वृक्ष मित्र समीति के सौजन्य से राजकीय बालिका इंटर कालेज लाल पानी में फलदार वृक्षों का वितरण

कोटद्वार। " मत्स्यपुराण के अनुसार एक वृक्ष लगाकर पालन-पोषण करने वाला दस पुत्रों को पालने…

3 months ago

मतदान से नौ घंटे पहले प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, प्रधान पद के लिए चुनाव रद्द

ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…

3 months ago

Uttarakhand: सोलर प्रोजेक्ट लगाने वाली 12 फर्मों को झटका, आवंटन रद्द निर्णय की पुनर्विचार याचिका खारिज

सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…

3 months ago

एथिक्स यूनिवर्सिटी, उरेगी में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…

3 months ago