आज हनुमान जन्मोत्सव का पर्व है। आज के दिन हनुमंत उपासना और साधना करने से बजरंगबली की विशेष कृपा मिलती है। ऐसी मान्यता है कि प्रतिदिन रामभक्त हनुमान की पूजा, उपासना और चालीसा का पाठ करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
हनुमान जन्मोत्सव पर इन चीजों की करें खरीदारी
वानर की प्रतिमा
हनुमान जन्मोत्सव पर आप अपने घर के लिए वानर की प्रतिमा भी ला सकते हैं। इस बात से सभी परिचित हैं कि, वानर सेना ने भगवान राम को लंका विजय करने में मदद की थी। ऐसे में वानर की प्रतिमा लाना कल्याणकारी प्रभाव हो सकता है।
तांबे का छोटा सा फरसा
इस दौरान आप तांबे को छोटा फरसा भी घर ला सकते हैं। कहीं कहीं फरसे की पूजा भी की जाती है। इसकी आकृति त्रिशूल जैसी होती है। फरसा को घर लाने से वास्तु दोष दूर होता है।
हनुमान जी का प्रिय अस्त्र गदा
हनुमान जन्मोत्सव के शुभ दिन पर आप गदा खरीद सकते हैं। सभी जानते हैं कि, हनुमान जी को गदा प्रिय है ऐसे में आप मंदिर में इसे लाकर रख सकते हैं। इससे हनुमान जी प्रसन्न होकर आपके ऊपर कृपा कर सकते हैं।
ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…
सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…
दो लाख का लोन पाओ जिसमें 75 फीसदी होगा माफ... इस ऑफर के साथ जोर-शोर…
पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…
उत्तराखंड की धामी सरकार ने 51 हजार की सब्सिडी बंद कर दी है। अब उपभोक्ताओं…
बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने के कार्यक्रम तय हो गए हैं। 21 अप्रैल को डिम्मर…