19 May 2025

पांच साल में बढ़ी चार करोड़ की संपत्ति फिर भी कर्जदार स्मृति ईरानी, हलफनामे के खुलासे

0
smriti
Share This News

चुनावी मैदान में भाजपा से उतरीं स्मृति जूबिन ईरानी करोड़पति हैं। उनके पति जूबिन इरानी भी धनवान हैं। उन्होंने नामांकन पत्र में अपनी व पति की कुल संपत्ति का खुलासा किया है। स्मृति जूबिन ईरानी के पास कुल संपत्ति आठ करोड़ 75 लाख 24 हजार 296 रुपये दिखाई है। उनके पति की कुल संपत्ति आठ करोड 81 लाख 77 हजार 790 रुपये है।

 

स्मृति के पति उनसे मालदार हैं और उन पर कोई कर्ज भी नहीं है। पिछले पांच सालों में स्मृति व उनके पति की संपत्ति भी बढ़ी है। पांच सालों में उनकी संपत्ति चार करोड़ चार लाख 22 हजार 348 रुपये बढ़ी है। जबकि उनके पति की संपत्ति में चार करोड़ 14 लाख 19 हजार 976 रुपये का इजाफा हुआ है।

कर्जदार भी है भाजपा प्रत्याशी
भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी कर्जदार भी हैं। उन्होंने नामांकन के दौरान दाखिल किए अपने हलफनामा में इसका खुलासा किया है। उनके ऊपर एचडीएफसी बैंक का 16 लाख 55 हजार 830 रुपये ऋण है। जबकि 2019 में दाखिल हलफनामे में उनके ऊपर कोई भी कर्ज नहीं था। इस बार उन्हें खुद को कर्जदार दिखाया है।

 

स्मृति ईरानी जूबिन ईरानी
नकद – 108740 321700
बैंक में जमा – 2548497 3949898
बॉन्ड में निवेश- 8815107 4915658
दूसरों को अग्रिम – 2000000 16998818
डाकघर में जमा – 3077936 350000
आभूषण – 3748440 105016
वाहन – 2786053 470172
अन्य हैसियत- 7809523 5906528
कुल चल संपत्ति- 30894296 33017790
कुल अचल संपत्ति – 56630000 55160000
कुल योग – 87524296 88177790
ऋण- 1655830 शून्य

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!