राज्य के सभी विभागों के हर अधिकारी व कर्मचारी का पूरा कामकाज का ब्योरा अब एक क्लिक पर मिलेगा। मुख्यमंत्री समेत तमाम आला अधिकारी एक ही लॉगिन से जानकारी ले सकेंगे। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने डाटा लेक तैयार किया है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए कि समय से इस पर पूरी जानकारी अपडेट रखी जाए। डाटा लेक में सीएम डैशबोर्ड, अपुणि सरकार, सचिवालय ई-ऑफिस, सीएम हेल्पलाइन पोर्टल, पीएम गति शक्ति पोर्टल और ई-ऑफिस को समाहित किया गया है।
डाटा लेक में सिंगल लॉगिन यानी केवल एक आईडी व पासवर्ड (परिचय आईडी) से इन सभी तक पहुंच बनाई जा सकेगी। किस विभाग में कितनी फाइल लंबित हैं। कितनी 15 दिन से और कितनी 30 दिन या इससे अधिक दिन से लंबित हैं। कौन सी फाइल किसके पास लंबित है, किस सेक्शन में सेक्शन ऑफिसर के पास कितनी फाइलें लंबित हैं, ये भी एक क्लिक पर पता चलेगा।
60 विभागों का समागम है डाटा लेक
आईटीडीए का डाटा लेक 60 विभागों का समागम है। लंबित फाइलों के अलावा कितनी फाइलें निपटाई गई हैं और कितनी भविष्य के लिए रखी गई हैं, ये जानकारी भी अधिकारी के नाम के साथ मिलेगी।
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…
उत्तराखंड पंचायत चुनाव में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। कभी एक वोट, कभी पर्ची, तो…
कोटद्वार। " मत्स्यपुराण के अनुसार एक वृक्ष लगाकर पालन-पोषण करने वाला दस पुत्रों को पालने…
ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…
सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…
दो लाख का लोन पाओ जिसमें 75 फीसदी होगा माफ... इस ऑफर के साथ जोर-शोर…