नैनीताल में साल की पहली बर्फबारी…सफेद चादर में लिपटीं वादियों का दिखा मनमोहक नजारा
प्रदेश में नए साल से अब तक बारिश बर्फबारी न होने से सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही थी। लेकिन आज बारिश ने पहाड़ से मैदान तक ठंड में इजाफा कर दिया है।
कुमाऊं के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रविवार को बर्फबारी हुई। नैनीताल में इस वर्ष का पहला और सर्द मौसम का दूसरा हिमपात हुआ। द्वाराहाट, जागेश्वर और मुनस्यारी में भी बर्फबारी का आनंद लेने को सैलानियों की भीड़ उमड़ी रही।
चीन और नेपाल सीमा पर गुंजी, कालापानी में रात के समय तापमान माइनस 25 डिग्री तक पहुंच रहा है। यहां शरीर को जमा देने वाली ठंड के बावजूद जवान पूरी मुश्तैदी के साथ डटे हुए हैं। रात से ही नैनीताल का मौसम बदलने लगा था। सुबह ऊंचाई वाले क्षेत्र में क्षेत्र में हिमपात हुआ।