13 October 2025

अल्मोड़ा में 21 साल की निकिता बनीं बीडीसी मेंबर, दर्ज की बड़ी जीत, पौड़ी ..बीटेक पास 22 साल की साक्षी बनी प्रधान, 23 साल के युवा नितिन बने प्रधान

0
BDC
Share This News

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। कभी एक वोट, कभी पर्ची, तो कहीं टॉस… पंचायत चुनाव रोमांच का अखाड़ा बना। वोट बराबर होने पर फैसला पर्ची से किया गया। और जिनका साथ किस्मत ने दिया उनके सिर ताज सज गया।

पौड़ी बीटेक पास 22 साल की साक्षी बनी प्रधान

पौड़ी जिले के पाबौ//कुई गांव की 22 वर्षीय साक्षी प्रधान चुनी गई। साक्षी देहरादून से बीटेक करके अपने गांव लौटी। जहां उन्होंने क्षेत्र का विकास करने की ठानी। इसके बाद उन्होंने ग्राम प्रधान के पद की दावेदारी की और आज साक्षी कुई गांव की प्रधान चुनी गई है। साक्षी ने कहा कि अपने बीटेक के अनुभव को वे गांव के विकास में लगाएंगी।

 

अल्मोड़ा में 21 साल की निकिता बनीं बीडीसी मेंबर, दर्ज की बड़ी जीत

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया ब्लाक के क्षेत्र पंचायत की सीट कोट्यूड़ा ताल सीट से निकिता ने 21 वर्ष की उम्र में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 41 मतों के अंतर से हराया है। निकिता की जीत के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। कोट्यूड़ा ताल सीट से निकिता को 456 वोट मिले है। उनकी प्रतिद्वंद्वी निशा को 415 मत प्राप्त हुए हैं। 14 मद रद्द हुए।

 

चमोली में रोचक मुकाबला…23 साल के युवा नितिन बने प्रधान, टॉस से हुआ फैसला

इस बीच चमोली में प्रधान पद पर रोचक मुकाबला देखने को मिला। यहां दो प्रत्याशियों के बीच बराबर का मुकाबला हुआ। टॉस से प्रधान पद पर विजेता घोषित किया गया।

गोपेश्वर पीजी कॉलेज से एमए अर्थशाश्त्र की पढ़ाई कर रहे नितिन का चुनाव टॉस से हुआ। ग्राम पंचायत बणद्वारा में चार प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 383 वोट पड़े। नितिन को 138 और रविन्द्र को 138 वोट मिले। पहले चरण की मतगणना में सुबह नौ बजे ही मामला टाई हो गया। फिर साढ़े 10 बजे टॉस किया गया, जिसमें नितिन विजय हुए।

 

 

 

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!