Haridwar : बहादराबाद थाना क्षेत्र में सड़क पर बेकाबू कार ने बरातियों को रौंद डाला। एक बैंड वाले की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 31 लोग घायल बताए गए हैं। गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो चालक की पकड़कर जमकर धुनाई कर दी।
जबकि कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर ज्वालापुर सीओ निहारिका सेमवाल और बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया जबकि यातायात को सामान्य कराया गया। मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
10 बराती अस्पताल में भर्ती हैं जबकि कुल 31 घायल हुए हैं। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कार चालक भी घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…
सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…
दो लाख का लोन पाओ जिसमें 75 फीसदी होगा माफ... इस ऑफर के साथ जोर-शोर…
पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…
उत्तराखंड की धामी सरकार ने 51 हजार की सब्सिडी बंद कर दी है। अब उपभोक्ताओं…
बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने के कार्यक्रम तय हो गए हैं। 21 अप्रैल को डिम्मर…