News Uttaranchal : उत्तराखंड में कोटद्वार के आमपड़ाव वार्ड में बीड़ी जलाते समय थिनर ने आग पकड़ ली और एक ही परिवार के तीन सदस्य आग से गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में लाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मां और बेटे की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि बेटी को बेस अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
आमपड़ाव निवासी चेतन सिंह (30) पुत्र राजेंद्र सिंह पेंटर का काम करता है। वह अपनी मां, पिता और एक बहन के साथ यहां रहता है। उसकी एक बहन साधना की शादी हो चुकी है जो कुछ दिन पहले ही उसके घर आई थी। राजेंद्र की दूसरी बहन भावना ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8:30 बजे भाई चेतन अपने कमरे में थिनर से पेंट का ब्रश धो रहा था और पास में थिनर की केन रखी थी।
इसी दौरान उसने बीड़ी जलाने के लिए जैसे ही माचिस जलाई वैसे ही ब्रश और उसके हाथ पर आग लग गई। वह आग से बचने की कोशिश कर रहा था कि थिनर से भरी केन भी छिटक कर उसके कपड़ों पर गिर गई और वह आग में जलने लगा।
ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…
सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…
दो लाख का लोन पाओ जिसमें 75 फीसदी होगा माफ... इस ऑफर के साथ जोर-शोर…
पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…
उत्तराखंड की धामी सरकार ने 51 हजार की सब्सिडी बंद कर दी है। अब उपभोक्ताओं…
बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने के कार्यक्रम तय हो गए हैं। 21 अप्रैल को डिम्मर…