News Uttaranchal : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गुरुवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह रामनगर हल्द्वानी जाते हुए लछीवाला टोल प्लाजा के पास अचानक उन्हें अपच और घबराहट की शिकायत हुई। हरीश रावत ने तुरंत चालक को गाड़ी वापस मोड़ते हुए घर चलने के लिए कहा।
घर जाने से पहले वे मैक्स अस्पताल में चेकअप के लिए पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें कुछ जरूरी टेस्ट करवाने की सलाह दी और भर्ती कर लिया। बताया जा रहा है कि अब उनका स्वास्थ्य सामान्य है, और देर शाम तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
उत्तराखंड पंचायत चुनाव में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। कभी एक वोट, कभी पर्ची, तो…
कोटद्वार। " मत्स्यपुराण के अनुसार एक वृक्ष लगाकर पालन-पोषण करने वाला दस पुत्रों को पालने…
ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…
सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…
दो लाख का लोन पाओ जिसमें 75 फीसदी होगा माफ... इस ऑफर के साथ जोर-शोर…
पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…