News Uttaranchal : देश के कुछ शहरों में 5जी सर्विसेस शुरू होने के बीच औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड बढ़ी है। जनवरी में औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड के मामले में भारत की रैंकिंग 10 पायदान सुधरकर 69वीं हो गई। दिसंबर में ये 79वीं थी। बीते माह औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड 29.85 एमबीपीएस रही। ये दिसंबर के 25.29 एमबीपीएस से बेहतर है। दो महीने के दौरान औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड में भारत की रैंकिंग 36 पायदान सुधरी है।
औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड UAE से अभी 5 गुना कम
देश | रैंक | स्पीड (एमबीपीएस में) |
1 | UAE | 161.15 |
2 | कतर | 155.51 |
3 | नॉर्वे | 136.08 |
4 | दक्षिण कोरिया | 124.84 |
5 | डेनमार्क | 117.83 |
69 | भारत | 29.85 |
फिक्स्ड ब्रॉडबैंड कीडाउनलोड स्पीड में भी सुधार
फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की डाउनलोड स्पीड में भारत की रैंकिंग बीते माह दो पायदान सुधरकर 79वीं हो गई। जनवरी में ये 50.02 एमबीपीएस रही, जो दिसंबर में 49.14 एमबीपीएस थी। नेटवर्क इंटेलिजेंस और कनेक्टिविटी रिसर्च फर्म ऊकला के स्पीड टेस्ट ग्लोबल इंडेक्स के मुताबिक, मोबाइल डाउनलोड स्पीड में UAE पहले नंबर पर है।
फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड में सिंगापुर टॉप पर बरकरार
देश | रैंक | स्पीड (एमबीपीएस में) |
1 | सिंगापुर | 234.55 |
2 | चिली | 224.84 |
3 | चीन | 211.34 |
4 | UAE | 207.41 |
5 | हॉन्गकॉन्ग | 206.71 |
69 | भारत | 50.02 |
अक्टूबर 2022 में शुरु हुई थी 5G सर्विस
बीते साल 1 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5G सर्विस देश में लॉन्च की थी। इसके बाद से ही देश में इंटरनेट की स्पीड बढ़ी है। हालांकि 5G सर्विस अभी पूरे देश में शुरू नहीं हुई है।
बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने के कार्यक्रम तय हो गए हैं। 21 अप्रैल को डिम्मर…
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्यर सिंह धामी के खंडित जिले में प्रशासन ने सोमवार को भी बागान…
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 10वीं में अब पांच नहीं, बल्कि 10 विषय अनिवार्य होंगे।…
राजधानी देहरादून में आज प्रथम अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इसके लिए पंजीकृत प्रवासी…
रविवार को मसूरी और चकराता में बर्फबारी होते ही पर्यटकों ने पर्यटन स्थलों का रुख…
प्रदेश में नए साल से अब तक बारिश बर्फबारी न होने से सूखी ठंड लोगों…