News Uttaranchal : एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने एक मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। देह व्यापार चलाने वाले दंपती और एक ग्राहक को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जबकि, टीम ने बाहर से बुलाई गईं दो युवतियों को मुक्त कराया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के इंचार्ज मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि सेवला कलां क्षेत्र से कई दिनों पहले अनैतिक देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी। इस पर मुखबिरों को सक्रिय किया गया। टीम ने शुक्रवार रात को यहां एक मकान में छापा मारा। एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। दूसरे कमरे से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। यहां दो युवतियां मौजूद थीं।
पूछताछ में पता चला कि मकान में रहने वाले पति-पत्नी ने उन्हें पैसे का लालच देकर बुलाया था।शुरुआती पूछताछ के बाद टीम ने दिलीप कुमार निवासी लतीफपुर, भगनवानपुर हरिद्वार और उसकी पत्नी सविता को गिरफ्तार कर लिया। वहां आपत्तिजनक हालत में मिले अर्जुन सिंह निवासी चंद्रबनी चोइला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पति-पत्नी से पूछताछ में पता चला कि इन युवतियों से ये देह व्यापार कराते थे।
बिना मकान मालिक वाले कमरे लेते थे किराये पर
आरोपियों से पता चला कि यह धंधा वे कई साल से कर रहे थे। इसके लिए वे उन मकानों को चुनते थे, जहां मकान मालिक नहीं रहते हैं। ताकि, लोगों से कोई पूछताछ न हो सके। उन्होंने शहर के कई हिस्सों में अवैध देह व्यापार चलाया है। इस पते पर वे बीते छह माह से भी ज्यादा समय से रह रहे थे।
व्हॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से चल रहा था व्यापार
आरोपियों के पास बहुत से फोन नंबरों की लिस्ट भी मिली है। उन्होंने व्हॉट्सएप पर कई ग्रुप बनाए थे। इनके माध्यम से लोगों को तमाम तरह के ऑफर दिए जाते थे। आरोपियों से पूछताछ में कई तरह की जानकारियां मिली हैं। इनका पुलिस सत्यापन कर रही है।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…