10वीं की छात्रा के साथ दरिंदगी, रेप में स्कूल के ही दो छात्रों पर केस

Share This News

 

News Uttaranchal :   देहरादून के एक स्कूल की 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता पिछले साल अक्तूबर में आत्महत्या का प्रयास भी कर चुकी है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है। शिकायत करने वाली महिला के अनुसार उनकी बेटी पिछले साल 10वीं में पढ़ती थी। और उसकी उसी स्कूल के 12वीं के एक छात्र के साथ दोस्ती थी।

 

 

इसी स्कूल में इस छात्र का चाचा भी उसके साथ पढ़ता है। पिछले साल जून माह में एक दिन छात्र का चाचा छात्रा को एक होटल में ले गया। उसने छात्रा को वहीं छोड़ दिया। कुछ देर बाद वहां छात्रा का दोस्त आया। उसने शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म किया। बाद में धमकी देने लगा कि उससे शादी नहीं करेगा। छात्रा ने परिजनों को बताया कि दुष्कर्म करने वाले छात्र का चाचा भी उसके साथ स्कूल में छेड़छाड़ करता था।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago