News Uttaranchal : Papaya Hair Pack: पपीता जितना खाने में स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए भी लाभदायक। यह स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मददगार है। लेकिन क्या आप जानते हैं, पपीता का इस्तेमाल से बालों को मजबूत बना सकते हैं। जी हां, यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-ए, विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं, पपीता से हेयर पैक कैसे बनाएं।
इस हेयर पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए, पके पपीते के कुछ टुकड़े और ऑलिव ऑयल। इसके लिए सबसे पहले बाउल में इन टुकड़ों को मैश कर लें। अब इसमें एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें, अब इसे स्कैल्प पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।
इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले पपीते को काट लें। अब इसमें एक-दो चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण में आधा कप कोकोनट मिल्क डालें। इन सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसे स्कैल्प पर लगाएं, लगभग 30 मिनट बाद पानी से धो लें।
इसके लिए सबसे पहले पपीता को ब्लेंड कर लें, अब इसे साफ कपड़े की मदद से छान लें। इसमें दो-तीन चम्मच दही मिलाएं। अब इससे स्कैल्प पर मालिश करें। करीब 20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।
इस पैक को बनाने के लिए पपीते के छिलके को उतार लें। अब इससे पेस्ट तैयार कर लें। इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं, इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। इस मिश्रण से स्कैल्प पर मसाज करें। करीब आधे घंटे बाद पानी से धो लें।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…