वारंटी पीरियड में नहीं ठीक किया लैपटाप, अब कंपनी को लौटानी होगी पूरी कीमत, खर्चा अलग से देगी

Share This News

News Uttaranchal : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एक मामले में एचपी इंडिया कंपनी को 30 दिन में लैपटाप की कीमत ग्राहक को लौटाने का आदेश दिया है। कंपनी को 20 हजार रुपये की मानसिक क्षतिपूर्ति व पांच हजार रुपये वाद व्यय भी देना होगा।

 

 

 

वारंटी अवधि में लैपटाप ठीक न करना कंपनी पर भारी पड़ा। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एक मामले में एचपी इंडिया कंपनी को 30 दिन में लैपटाप की कीमत ग्राहक को लौटाने का आदेश दिया है। कंपनी को 20 हजार रुपये की मानसिक क्षतिपूर्ति व पांच हजार रुपये वाद व्यय भी देना होगा।

 

 

 

आर्यनगर निवासी महावीर बमराड़ा ने एचपी इंडिया के एमडी, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचपी केयर के प्रबंधक, एचपी रिडेम्पशन के प्रबंधक व क्रिएटिव बिजनेस सिस्टम को पक्षकार बना आयोग में वाद दायर किया। महावीर के अनुसार, उन्होंने एचपी कंपनी का एक लैपटाप खरीदा था, जो बीमित व वारंटी में था। कुछ तकनीकी समस्या आने के कारण लैपटाप का कैमरा चलना बंद हो गया। वह लैपटाप को एचपी कस्टमर केयर हेल्प सेंटर ले गए, पर इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

एचपी इंडिया सेल्स को ई-मेल के जरिए शिकायत भेजी, पर कोई समाधान नहीं हो सका। वह लैपटाप को एचपी सर्विस सेंटर ले गए, लेकिन तकनीकी दिक्कत दूर नहीं हो सकी। उन्हें बताया गया कि वह क्षेत्रीय प्रबंधक से बात करें। उन्हें फोन किया तब भी कोई समाधान नहीं हुआ।

 

 

 

कुछ वक्त बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने फोन ही उठाना बंद कर दिया। एचपी इंडिया के एमडी, क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से कहा गया कि परिवादी यह बात साबित नहीं कर सका है कि लैपटाप में कोई निर्माण दोष है। न इस संबंध में कोई विशेषज्ञ की राय या साक्ष्य प्रस्तुत किया। लैपटाप का तीन साल तक उपयोग किया गया, पर तब इसमें कोई खराबी नहीं आई।

 

 

परिवादी ने डिस्प्ले, वेबकैम व बैटरी बैकअप को लेकर शिकायत की, जिसके अनुसार सर्विस सेंटर पर सेवा दी गई। लैपटाप में जो पुर्जा डाला जाना था, वह परिवादी को बताया गया, पर उसने मना कर दिया। आयोग के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह दुग्ताल व सदस्य अलका नेगी ने सक्ष्यों के आधार पर यह माना कि विपक्षीगण ने वारंटी अवधि में लैपटाप ठीक न करके सेवा में कमी की है। ऐसे में परिवादी लैपटाप की कीमत, 49 हजार रुपये वापस पाने का अधिकारी है। पुराना लैपटाप उसे कंपनी को वापस करना होगा।

admin

Recent Posts

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

3 months ago

वृक्ष मित्र समीति के सौजन्य से राजकीय बालिका इंटर कालेज लाल पानी में फलदार वृक्षों का वितरण

कोटद्वार। " मत्स्यपुराण के अनुसार एक वृक्ष लगाकर पालन-पोषण करने वाला दस पुत्रों को पालने…

8 months ago

मतदान से नौ घंटे पहले प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, प्रधान पद के लिए चुनाव रद्द

ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…

8 months ago

Uttarakhand: सोलर प्रोजेक्ट लगाने वाली 12 फर्मों को झटका, आवंटन रद्द निर्णय की पुनर्विचार याचिका खारिज

सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…

8 months ago