Chardham Yatra: अब कुछ ही घंटों में कर सकेंगे बदरी और केदारनाथ धाम के दर्शन, चलेंगी हेली शटल सेवा

Share This News

News Uttaranchal : देहरादून: सरकार इस साल प्रदेश में चारधाम के लिए हेली सेवाओं का दायरा बढ़ाने जा रही है। इस कड़ी में देहरादून से चारों धामों बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए हेली शटल सेवाएं संचालित की जाएंगी। साथ ही देहरादून से हेमकुंड साहिब के लिए भी हेली सेवा का संचालन किया जाएगा।

 

 

विशेष यह कि इस वर्ष योजना बदरीनाथ-केदारनाथ के बीच सीधी हेली सेवा शुरू करने की भी है। इससे यात्री कुछ ही घंटों में दोनों धामों में दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए नागरिक उड्डयन विकास परिषद (यूकाडा) ने हेली कंपनियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। प्रदेश में चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं का संचालन किया जाता है। विशेष रूप से ये सेवाएं चमोली जिले के गु़प्तकाशी व फाटा से संचालित होती हैं।

 

 

इसके अलावा देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड से भी केदारनाथ व बदरीनाथ धाम के लिए शटल सेवाएं चलाई जाती हैं। हेली सेवाओं से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा करते हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2022 में कुल 1.36 लाख यात्रियों ने हेली सेवाओं का लाभ लिया था। इस वर्ष प्रदेश सरकार इन धामों में आने वाले यात्रियों के लिए हेली सेवाओं में और वृद्धि करने जा रही है।

इस क्रम में सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए चारों धामों के लिए हेली सेवा शुरू करने का निर्णय लेते हुए इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हेली कंपनियां इन हवाई मार्गों पर संचालन में रुचि दिखाने के साथ ही यात्री किराये के संबंध में भी प्रस्ताव देंगी।

 

 

इन हवाई मार्गों के लिए आवेदन किए गए हैं आमंत्रित

  • सहस्रधारा-केदारनाथ-सहस्रधारा
  • केदारनाथ-बदरीनाथ-केदारनाथ
  • सहस्रधारा-बदरीनाथ-सहस्रधारा
  • केदारनाथ- गौचर-केदारनाथ
  • सहस्रधारा- खरसाली (यमुनोत्री)-सहस्रधारा
  • सहस्रधारा-हर्षिल (यमुनोत्री) – सहस्रधारा
  • सहस्रधारा- घांघरिया (हेमकुंड साहिब)- सहस्रधारा

नागरिक उड्डयन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि यूकाडा ने इस वर्ष चारों धामों में हेली शटल सेवा के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के बीच हेली सेवा का संचालन भी प्रस्तावित है। इसके लिए भी हेली कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्राप्त होने के पश्चात इन मार्गों पर हेली सेवाओं का संचालन किया जाएगा।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago