महिला से किश्तें जमा करवा हड़पे 75 लाख, शिकायत की धमकी दी तो जमीन का लालच देकर फिर ठगा

Share This News

News Uttaranchal :  देहरादून : नौकरी लगवाने और किश्तों की रिकवरी कर कमीशन देने का लालच देकर दो व्यक्तियों ने एक महिला से 75 लाख रुपये हड़प लिए। कैंट कोतवाली पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

जरीना निवासी सरस्वती विहार, डाकपत्थर (विकासनगर) ने बताया कि राजेंद्र सिंह बिष्ट निवासी शारदा सदन, गुमानीवाला, ऋषिकेश और पीतांबर पाल निवासी बैरागीवाला, जस्सोवाला ने खुद को सर्वोत्तम एग्रो कोआपरेटिव सोसायटी का डायरेक्टर बताकर कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कही।

 

आरोपितों ने उसे अगस्त 2022 में कंपनी में काम पर रखा और जनता से किश्तों की रिकवरी करने पर कमीशन देने का झांसा दिया। लेकिन उन्होंने कोई कमीशन नहीं दिया। महिला ने बताया कि वह अब तक 75 लाख रुपये कंपनी में जमा करवा चुकी हैं।

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने रुपये वापस लौटाने की बात की तो आरोपितों ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके नाम तहसील मीरगंज जिला बरेली, उप्र में साढ़े तीन बीघा जमीन की रजिस्ट्री कराई गई है।

 

जब जगह दिखाने की बात कही तो उन्हें जमीन भी नहीं दिखाई गई। जब वह जमीन देखने के लिए खुद वहां गई तो पता चला कि जमीन नदी क्षेत्र में आती है, जिसकी कीमत एक लाख, 80 हजार रुपये प्रति बीघा है।

जब महिला ने विरोध जताया तो आरोपितों ने धमकी दी कि कंपनी ने जो जमीन खरीदी थी, वह यही है, अब उनके पास न तो जमीन है और न ही रुपये हैं। कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि महिला की तहरीर पर राजेंद्र सिंह बिष्ट और पीतांबरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago