Google Pixel वॉच में आया नया फीचर, यूजर्स की कई तरह से करेगा मदद

Share This News

News Uttaranchal :  टेक डेस्क । Google के भारत में हजारों यूजर्स है, जो अपनी जरूरत के हिसाब से कंपनी की अलग-अलग सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। भारत में कंपनी के स्मार्टफोन और वॉच के भी कई यूजर्स है। आज हम आपको एक ऐसे फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं।

 

इस फीचर को फॉल डिटेक्शन कहा जाता है। जी हां गूगल ने घोषणा की है कि वह सभी पिक्सेल वॉच के लिए फॉल डिटेक्शन की सुविधा शुरू कर रहा है। ये फीचर यूजर की वॉच में निर्मित मोशन सेंसर का उपयोग करती है और यह निर्धारित करने के लिए ऑन-डिवाइस मशीन लर्निंग का उपयोग करती है। कंपनी ने एक ब्लॉक पोस्ट में यह कहा है।

 

कैसे करता है काम

बता दें कि यह फीचर यूजर के गिरने की स्थिति में और 30 सेकंड के भीतर हिलता-डुलता या प्रतिक्रिया नहीं करने पर आपातकालीन सेवाओं को कॉल करेगा। गूगल ने बताया कि कंपनी की मशीन लर्निंग एल्गोरिदम के कारण पिक्सेल वॉच फॉल और “जोरदार शारीरिक गतिविधि” करने के बीच के अंतर को जानती हैं।

 

 

 

पिछले साल अक्टूबर में Google  ने पिक्सेल प्रोडक्ट का एक पोर्टफोलियो लॉन्च किया था, जिसमें वेयर ओएस 3.5 के साथ पहली पिक्सेल वॉच शामिल थी। इसी समय कंपनी ने फॉल डिटेक्शन की बात कही थी।

गूगल पिक्सल वॉच

गूगल ने अपनी पहली स्मार्टवॉच को 7 अक्टूबर 2022 को लॉन्च किया गया है। इसमें आपको राउंड डायल मिलता है। बता दें कि कंपनी ने इस मई 2022 में ही  Google Pixel Watch से  Google IO इवेंट में पहली बार पर्दा उठाया था। बता दें कि Pixel Watch  Apple की लोकप्रिय Apple वॉच सीरीज को टक्कर देती है, जो केवल iPhones के साथ ही काम करती है। क्योंकि यह पिक्सेल वॉच अन्य एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ काम कर सकती है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago