अगले 24 घंटे पांच पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार, मैदान में गर्मी करेगी परेशान

Share This News

News Uttaranchal :   

प्रदेश के आज जहां पांच जिलों में बारिश हो सकती है वहीं, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल के मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना है।

 

 

उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज के चलते अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। राजधानी व आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

 

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल के मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना है। मैदानी इलाकों में दिन और रात के तापमान में 18 डिग्री तक का अंतर देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

 

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी दून में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पंतनगर में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री, मुक्तेश्वर में 21.9 डिग्री व 6.9 डिग्री जबकि टिहरी में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago