News Uttaranchal : बहादराबाद क्षेत्र में रीयल स्टेट में निवेशकों का करोड़ रुपये लगवाने वाली सहारा इंडिया कंपनी की लगभग साढ़े पांच सौ बीघा जमीन है। कंपनी की ओर से अपनी कई सहायक कंपनियों में निवेशकों का करोड़ों रुपये लगवाया गया है, लेकिन निवेशकों की ओर से शासन को कंपनी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है।
बहादराबाद में स्थित सहारा इंडिया कंपनी की जमीन की खरीद फरोख्त पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने रोक लगा दी है। कंपनी पर निवेशकों की ओर से लगाए गए करोड़ों रुपये के भुगतान की बजाए उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया गया है।
शासन में की गई निवेशकों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने यह कार्रवाई की है। बहादराबाद क्षेत्र में रीयल स्टेट में निवेशकों का करोड़ रुपये लगवाने वाली सहारा इंडिया कंपनी की लगभग साढ़े पांच सौ बीघा जमीन है। कंपनी की ओर से अपनी कई सहायक कंपनियों में निवेशकों का करोड़ों रुपये लगवाया गया है, लेकिन निवेशकों की ओर से शासन को कंपनी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है।
आरोप लगाया गया कि कंपनी में उनकी ओर से जमा कराए धन का समय पूरा होने के बाद भी उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा, बल्कि उन्हें गुमराह कर उनका धन हड़पने की कोशिश की जा रही है। आरोप है कि निवेशकों की ओर से गाढ़ी कमाई से ली गई जमीन को कंपनी के अधिकारी औने-पौने दामों में बेचकर भागने की फिराक में लगे हुए हैं।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…