चलती बस में लगी आग, यात्रियों में चीख पुकार

Share This News

News Uttaranchal : 

काशीपुर से नगीना जा रही थी, 30 यात्री सवार थे, एक फैक्टरी के कर्मचारियों ने पाया आग पर काबू

जसपुर। काशीपुर से नगीना के बीच चलने वाली प्राइवेट बस में शनिवार को आग लग गई। बस में 30 यात्री सवार थे। आग लगते ही उनमें चीख पुकार मच गई। एक फैक्टरी के कर्मचारियों ने आग बुझाकर सभी को सुरक्षित निकाल लिया।
एफएसएसओ महेश चंद्र ने बताया कि शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि ग्राम ध्यानगर स्थित श्रीराम सोल्वेंट फैक्टरी के पास यूपी नंबर की बस में आग लग गई है। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने देखा कि श्रीराम फैक्टरी के कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र का प्रयोग कर आग पर काबू पा लिया। आग से गेयर बक्सा पूरी तरह जल गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। वहां संजय झा, शेखर प्रताप, प्रेमपाल, ब्रजेश कुमार, बलवीर सिंह, रमेश चंद्र, संदीप कुमार, अमरीश कुमार, गोपाल, बालम सिंह, अमित कुमार, देवेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह आदि थे।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago