कार से चारधाम यात्रा करेंगे केंद्रीय मंत्री गडकरी, जानेंगे रोड कनेक्टिविटी की ‘हकीकत’

Share This News

News Uttaranchal :  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी चारधाम यात्रा कार से करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनसे यह अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। भट्ट ने बताया कि सड़क मार्ग से यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री रोड कनेक्टिविटी की व्यावहारिकता को करीब से देख सकेंगे।

 

 

 

 

साथ ही अन्य संपर्क मार्गों की ओर भी उनका ध्यान जाएगा। ऋषिकेश में गडकरी से भेंट के दौरान भट्ट ने ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट सहित अन्य योजनाओं की गति और गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय मंत्री का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से निश्चिततौर पर राज्य मे पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने देहरादून दिल्ली एलिवेटेड रोड के निर्माण में तेजी लाने पर उनका आभार जताया। कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित राष्ट्रीय राजमार्गों में आपदा से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों को सुचारु करने के लिए प्रस्ताव लंबित है, उनको प्राथमिकता में स्वीकृति प्रदान की जाए।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago