बिल गेट्स ने चलाया महिंद्रा का ई-रिक्शा ‘ट्रियो’:आनंद महिंद्रा ने गेट्स और सचिन तेंदुलकर को एक रेस के लिए इनवाइट किया

Share This News

News Uttaranchal :  बिल गेट्स ने PM मोदी से मुलाकात की:कहा- हेल्थ और डेवलपमेंट सेक्टर में भारत की ग्रोथ को लेकर पहले से ज्यादा पॉजिटिव हूं

 

 दुनिया के छठवें सबसे अमीर व्यक्ति और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने सोमवार (6 मार्च) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में गेट्स किशोर कुमार और मन्ना डे के क्लासिक गाने ‘बाबू समझो इशारे’ के साथ महिंद्रा ई-रिक्शा, ट्रियो (Treo) चलाते हुए नजर आ रहे हैं, जो वायरल हो रहा है।

 

 

वीडियो में बिल गेट्स इलेक्ट्रिक ऑटो को आसानी से चलाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में एक हिंदी गाना ”बाबू समझो इशारे हौरन पुकारे पम पम पम” बज रहा है। इस वीडियो में ट्रियो के फीचर्स के बारे में बताया गया है।

गेट्स ने अपनी पोस्ट के साथ लिखा कि इनोवेशन के लिए भारत का जुनून काफी बेहतरीन है। मैंने एक इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाया, जो 131 किमी (लगभग 81 मील) तक सफर करने और 4 लोगों को ले जाने में सक्षम है। महिंद्रा जैसी कंपनियों को परिवहन उद्योग के डी कार्बोनाइजेशन में योगदान करते देखना प्रेरणादायक है।

 

 

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने रेस के लिए किया इनवाइट
इसके बाद महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट के साथ गेट्स के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि “चलती का नाम बिल गेट्स की गाड़ी”, बिल गेट्स को ट्रायो चलाते हुए देखकर काफी खुशी हुई। अब आपके नेक्स्ट ट्रिप का एजेंडा इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर ड्रैग रेस होना चाहिए, जो कि बिल गेट्स, सचिन तेंदुलकर और मेरे बीच होगा।

 

 

सचिन से मिले थे बिल गेट्स
गेट्स इन दिनों भारत के दौरे पर हैं और अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया हैंडल पर अपडेट्स लगातार पोस्ट कर रहे हैं। बिल गेट्स को पिछले एक हफ्ते के अंदर देश के सबसे चर्चित चेहरों आनंद महिंद्रा और रतन टाटा से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक अपनी भारत यात्रा के एक हिस्से के रूप में मिलते देखा गया है। इससे पहले गेट्स टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा और वर्तमान चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन, पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, RBI गवर्नर शक्ति कांत दास और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा से भी मिले थे।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago