होली पर दोस्तों के साथ नहाने गए दो युवक गंगनहर में डूबे, नहीं लगा कोई सुराग

Share This News

News Uttaranchal :   रुड़की में होली पर अलग-अलग जगह गंगनहर में नहाने गए दो युवक डूबकर लापता हो गए। खबर सुनते ही दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की गंगनहर में तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया।

 

 

 

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी विनय (22) बुधवार को अपने दोस्तों के साथ सोलानी पार्क के पास गया था। वह गंगनहर किनारे घाट पर नहा रहा था। अचानक नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गंगनहर में डूबने लगा। उसके दो दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह विफल रहे।

युवकों की तलाश जारी

उधर, रुड़की के शेखपुरी निवासी 28 वर्षीय रजत भी अपने एक दोस्त के साथ नगर निगम पुल के पास गंगनहर में नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गंगनहर के बीच में पहुंच गया और देखते ही देखते डूब कर लापता हो गया। सूचना मिलते ही दोनों स्थानों पर पुलिस पहुंची और दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

परिजन भी अपने स्तर से दोनों को गंगनहर में तलाश कर रहे हैं। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि दोनों युवकों की तलाश जारी है। जल पुलिस के  साथ मिलकर दोनों की तलाश की जा रही है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago