News Uttaranchal : रुद्रपुर : मेट्रोपोलिस सोसाइटी में एक महिला ने छत से कूद कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह अचानक माधुरी सिंह (45) घर में बाहर से कुंडी लगाकर छत चली गई। इसके बाद वह सड़क पर पड़ी हुई मिली।
मूल रूप नवाबगंज गोंडा निवासी शैलेंद्र सिंह पत्नी और बेटे के साथ शहर की मेट्रोपोलिस सोसाइटी में एक फ्लैट पर किराए पर रहते थे। मृतका के हाथ में पेन से लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार उसका पति और ससुराल है।
बुधवार सुबह अचानक माधुरी सिंह घर में बाहर से कुंडी लगाकर छत पर चली गई। इसके बाद वह सड़क पर पड़ी हुई मिली। आनन फानन किसी तरह बेटा उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां उनकी मौत हो गई। सीओ पंतनगर तपेश चंद का कहना है की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…
सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…
दो लाख का लोन पाओ जिसमें 75 फीसदी होगा माफ... इस ऑफर के साथ जोर-शोर…
पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…
उत्तराखंड की धामी सरकार ने 51 हजार की सब्सिडी बंद कर दी है। अब उपभोक्ताओं…
बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने के कार्यक्रम तय हो गए हैं। 21 अप्रैल को डिम्मर…