सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का सीएम ने किया शुभारंभ, रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

Share This News

News Uttaranchal : Nainital : सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इस दौरान कुमाऊंंनी छोलिया नृत्य से सीएम धामी का भव्य स्वागत हुआ। उनके साथ इस दौरान सांसद अजय टम्टा मौजूद रहे। हलांकि जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या और वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर- जौलजीबी रोड स्थित चरण मंदिर से उचौलीगोठ टनकपुर तक आयोजित रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर साहसिक पर्यटन के नए आयामों को प्रदेश के विभिन्न डेस्टिनेशनों पर स्थापित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राफ्ट में बैठकर अन्य प्रतिभागियों के साथ प्रतिभाग किया।

प्रतिवर्ष इस शक्ति पीठ की यात्रा करने आस्थावान श्रद्धालु कष्ट सहकर भी यहां आते हैं।  होली के अगले दिन यानी आज नौ मार्च से शुरू हो चुके पूर्णागिरि मेले के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम सुंदर सिंह ने बताया कि व्यवस्थाओं पर निगरानी के लिए मेला क्षेत्र में छह सेक्टर बनाए गए हैं।

 

बताया कि ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर सेक्टर में तहसीलदार पिंकी आर्या को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा भैरव मंदिर से काली मंदिर तक सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता आरके यादव को, काली मंदिर से मुख्य मंदिर तक लोनिवि के एई विभोर गुप्ता को, ककरालीगेट से ठुलीगाड़ तक जल संस्थान के एई बीएस कुवार्बी, टनकपुर सेक्टर में ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी को और बनबसा मेला क्षेत्र सेक्टर में नगर पंचायत ईओ राकेश कोटिया को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago