होली खेलकर बाथरूम में नहा रहे 2 दंपती की मौत:गैस गीजर की जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका, मुंबई और गाजियाबाद की घटनाएं

Share This News

News Uttaranchal:  होली खेलने के बाद बाथरूम में नहाने गईं दो दंपतियों की अलग-अलग घटनाओं में मौत हो गई। मौत का कारण गीजर से बनी जहरीली गैस से दम घुटना बताया जा रहा है। एक घटना मुंबई की है तो दूसरी वहां से 1460 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की है।

 

 

पहली घटना मुंबई के घाटकोपर की
मुंबई के घाटकोपर में रहने वाले दीपक शाह (40) और टीना शाह (35) की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। वह यहां के कुकरेजा टावर में किराए से रहते थे। इसी टावर में उनके कुछ रिश्तेदार भी रहते थे। होली के दिन दंपती ने कॉलोनी में सबके साथ होली खेली।

 

 

इसके बाद दोनों अपने फ्लैट में नहाने के लिए चले गए। काफी देर तक जब वह नहीं आए तो उनके रिश्तेदार उन्हें खाना खाने के लिए बुलाने पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई रिस्पोंस नहीं मिला। उन्होंने मोबाइल पर फोन किया, तो घंटी बजती रही, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ।

 

 

काफी देर हो जाने पर उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने डुप्लीकेट चाबी से फ्लैट खुलवाया तो फ्लैट के बाथरूम में पति-पत्नी बेहोश पड़े थे। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

दूसरी घटना UP के गाजियाबाद की
मुंबई से 1460 किलोमीटर दूर गाजियाबाद में भी ऐसे ही एक दंपती की जान चली गई। दीपक गोयल (40) और पत्नी शिल्पी (36) अपने दो बच्चों के साथ मुरादनगर की अग्रसेन कॉलोनी में रहते थे। बुधवार को होली खेलने के बाद दोनों नहाने के लिए बाथरूम में गए थे।

 

दीपक और शिल्पी एक घंटे तक बाहर नहीं निकले और अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो बच्चों को कुछ शक हुआ। बच्चों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बच्चों ने पड़ोसियों को बताया। पड़ोसियों ने आकर कांच तोड़कर दरवाजे की कुंडी खोली, तो पति-पत्नी बेसुध जमीन पर पड़े मिले। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

4 weeks ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago