News Uttaranchal : Dehradun : पत्नी से नाराज पति नशे में धुत होकर ओवरहेड टैंक (टंकी) पर चढ़ गया। वहां जोर-जोर से चिल्लाने लगा तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घंटे तक वह टंकी पर नौटंकी करता रहा। इस दौरान एसडीआरएफ को भी मौके पर बुला लिया गया। लेकिन, जब नशा उतरा तो वह खुद नीचे आ गया।
नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला डालनवाला थाना के नालापानी इलाके का है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र निवासी एक शख्स का शुक्रवार को पत्नी से झगड़ा हुआ था। वह पत्नी पर किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने का आरोप लगा रहा था।
इसी बीच करीब 12 बजे वह नालापानी में बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया। पता चला कि उसने झगड़े के बाद शराब पी थी। टंकी पर चढ़कर उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। यहां पहुंचे इंस्पेक्टर नंद किशोर भट्ट और अन्य पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन, उसने किसी की नहीं सुनी।
इस बीच उस शख्स को भी मौके पर बुला लिया गया जिसके साथ वह अपनी पत्नी के संबंध बता रहा था।पुलिस ने उसे भी डांट लगाई लेकिन फिर भी टंकी पर चढ़ा व्यक्ति नहीं माना। करीब दो घंटे बाद एसडीआरएफ को बुलाया गया।एसडीआरएफ कर्मी टंकी पर चढ़ने लगे, तब तक उसका नशा भी उतर गया। लिहाजा, वह खुद नीचे आने लगा। करीब तीन बजे टंकी के बाहर घेरा बनाए खड़ी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।इंस्पेक्टर ने बताया कि जलसंस्थान कर्मियों की शिकायत पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का मेडिकल कराया गया जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…