Bike Stunt : सावधान! अब उत्‍तराखंड में महंगा पड़ेगा स्टंट दिखाना, भरना पड़ेगा तीन लाख जुर्माना

Share This News

आजकल की युवा पीढ़ी यूट्यूब और फ़ेसबुक ब्लागर पर छाने के लिए हैरतअंगेज करतब दिखाने के चक्कर में कई बार अपने लिए ही मुसीबत खड़ी कर लेते हैं। कई बार जोखिम भरे करतब करने चक्कर में ऐसे-ऐसे जानलेवा स्टंट करते दिखाई देते हैं, जो कई बार उनके लिए ही खतरनाक साबित हो जाते हैं। ऐसे स्टंटबाजों पर कार्रवाई करने के लिए यातायात पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। स्टंटबाजों के खिलाफ शांति भंग का चालान करते हुए तीन लाख रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।

कुछ दिन पहले एक ब्लागर ने यू-ट्यूब पर वीडियो डाला कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती उसने नंबर प्लेट भी नहीं लगाई हुई है, पुलिस को जो बिगाड़ना है बिगाड़ ले। जब इस पोस्ट को एसपी यातायात अक्षय कोंडे ने देखी तो उन्होंने ब्लाग बनाने के चक्कर में आमजन की जिंदगी को खतरे में डालने वाले ब्लागर के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बनाई।

उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस के इंटनेट मीडिया सेल की ओर से रेश ड्राइविंग वाहन चलाकर अपने ब्लाग में इस प्रकार की वीडियो अपलोड करने वालों पर कडी नजर रखी जा रही है । पिछले एक सप्ताह में 10 ब्लागरों को चिन्हित किया गया है जिन पर शांति भंग की कार्रवाई करने के लिए थानो को अवगत कराया जा चुका है।

इस अभियान के तहत चिन्हित वाहन चालक को छह महीने के लिए शांति बनाए रखने के लिए बंधित किया जाएगा। यदि इस अवधि में रेश ड्राइविंग की वीडियो ब्लागर की ओर से कहीं अपलोड की तो उस पर तीन लाख तक जुर्माना वसूला जाएगा।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago