News Uttaranchal : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थित भेलारा गांव के पास रविवार दोपहर दिल्ली से बिहार जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डंपर में पीछे से घुस गई। हादसे में कार पर सवार मां-बेटे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना के बाद पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे सभी लोगों के शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद डीएम और एसपी खुद मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। हादसे की जानकारी डीएम ने पीड़ित परिजनों को दी है।
बिहार के सासाराम निवासी सलीम के चार वर्षीय बेटे एहसान गौस की दिल्ली में मौत हो गई थी। रविवार को सलीम की पत्नी रुखसार (31) अपने बेटे के शव को लेकर परिवार के ही साइना खातून (37) पत्नी गुड्डू, साहिल खान (19) (मां-बेटा), जमिला पत्नी जमाल के साथ कार चालक शारूख (28) के साथ बिहार के लिए निकले थे। कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होते हुए बिहार जा रही थी।
कार जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के भेलारा गांव के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर डंपर में पीछे से घुस गई। हादसे में सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने कार में फंसे शवों को बाहर निकाला।
इस दौरान डीएम जसजीत कौर, एसपी सोमेन बर्मा के साथ मौके पर पहुंच गईं। डीएम ने बताया कि कार हादसे में शिकार हुए लोगों के परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…