News Uttaranchal : रुद्रपुर : इंदिरा चौक स्थित ढाबे में बिरयानी खाने गए शिवनगर निवासी युवक को प्रतिबंधित मांस की बिरयानी परोस दी गई। इसका पता चलते ही उसने ढाबा स्वामी को खूब खरी खोटी सुनाई। बाद में मामले का वीडियो इंटरनेट में वायरल हुआ तो चर्चाओं में आ गया।
शहर के अलग अलग इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म में एक-दो मिनट की वीडियो वायरल हुई। जिसमें शिवनगर निवासी हरविंदर मंडल एक ढाबे से बिरयानी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्हें पता चला कि बिरयानी प्रतिबंधित मांस की है। जिसके बाद उनकी दुकानदार से बहस भी हुई।
हरविंदर मंडल ने बताया कि वह शुक्रवार रात इंदिरा चौक स्थित एक ढाबे पर बिरयानी खाने गया हुआ था। इस दौरान उसने 250 ग्राम बिरयानी ली। जब बिरयानी परोसी गई तो उसे वह संदिग्ध लगी। जिस पर उसने एक अन्य व्यक्ति से उस संबंध में पूछा तो उसने बताया कि यह प्रतिबंधित मांस की बिरयानी है।
इस घटना से शहर के हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित ने अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…