पहाड़ के प्रोफेसर ने घास से ढूंढा पुरुषों में गंजेपन की समस्‍या का इलाज, फॉर्मूलेशन को मिला पेटेंट

Share This News

News Uttaranchal : श्रीनगर गढ़वाल: Alopecia: पुरुषों में गंजापन (एलोपेशिया) दूर करने के लिए हर्बल तरीके से तैयार फॉर्मूलेशन को इंडियन पेटेंट मिला है। गढ़वाल केंद्रीय विवि के फार्मेसी विभाग की फैकल्टी डा. अजय सेमल्टी और डा. मोना सेमल्टी ने यह फार्मूला कंडाली से तैयार किया है, जिसे उन्होंने केश संजीवनी नाम दिया है।

 

 

पेटेंट की आधिकारिक अधिसूचना जारी

इससे पहले वर्ष 2021 में डा. अजय सेमल्टी ने पुरुषों में गंजापन दूर करने के लिए हर्बल आयल तैयार किया था, जिसे आस्ट्रेलियन पेटेंट मिला था। भारतीय पेटेंट कार्यालय की ओर से सुनवाई के बाद पेटेंट की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

फॉर्मूलेशन तैयार करने के बाद चूहों पर किया परीक्षण

डा. अजय सेमल्टी ने बताया कि, फॉर्मूलेशन तैयार करने के बाद उन्होंने इसका परीक्षण चूहों पर किया था, जिसके अच्छे परिणाम सामने आए।

यहां तक कि बाजार में उपलब्ध महंगी दवाओं से भी अच्छे परिणाम उनके शोध में हर्बल फॉर्मूलेशन से आए, जिससे वो काफी उत्साहित हुए। उन्होंने बताया कि कंडाली की पत्तियों और जड़ों से इस तेल को तैयार किया गया है।

 

 

वानस्पतिक औषधियों के क्षेत्र में शोध मील का पत्थर साबित होगा

कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध वानस्पतिक औषधियों के क्षेत्र में यह शोध मील का पत्थर साबित होगा। कंडाली से बनी केश संजीवनी के शोध को भारतीय पेटेंट कार्यालय ने सुनवाई के लिए 2014 में पंक्तिबद्ध किया था। इसकी सुनवाई बीती 25 जनवरी को हुई और 22 मार्च को पेटेंट की आधिकारिक अधिसूचना जारी हुई।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago